पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्रीय स्तर पर बीसीसीएल पुरस्कृत

राष्ट्रीय स्तर पर बीसीसीएल पुरस्कृत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोरमआॅफ वीमेन इन पब्लिक सेक्टर (विप्स) का 25वां नेशनल कन्वेंशन नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 12 फरवरी को आयोजित किया गया। इस समारोह में भारत कोकिंग कोल लिमिटेड को वेस्ट इंटरप्राइजेज अवार्ड्स (मिनी र| कटेगरी) में तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया है पुरस्कार केन्द्रीय मंत्री हैवी इंडस्ट्रीज पब्लिक इंटरप्राइजेज अनंत गंगाराम गीते के कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया। बीसीसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक टीके लाहिड़ी की तरफ से निदेशक (कार्मिक) बीके पण्डा उप महाप्रबंधक (अधिकारी स्थापना ) एवं को-आॅर्डिनेटर विप्स तृप्ति पराॅग शाॅ ने पुरस्कार ग्रहण किया। मौके पर बीसीसीएल विप्स की पदाधिकारी डाॅ. स्मिता श्रीवास्तव, मीता चौधरी, नीला प्रसाद, श्वेता सिंह, माधुरी, शिल्पी घोष, स्निग्धा शुभ्रा शिप्रा मजूमदार उपस्थित थीं। बीसीसीएल को मिली इस उपलब्धि पर बीसीसीएल के सीएमडी टीके लाहिड़ी ने विप्स के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी है। बता दें कि विप्स बीसीसीएल द्वारा महिला कर्मियों के विकास उत्थान के लिए साक्षरता विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, जिससे बड़ी संख्या में महिला कर्मियों को कैरियर ग्रोथ का अवसर मिल रहा है।