- Hindi News
- शहर के आठ केंद्रोें में होगी इंटर की परीक्षा
शहर के आठ केंद्रोें में होगी इंटर की परीक्षा
आगामी16 फरवरी से कतरास शहर के आठ केंद्रों में होने वाली इंटर की परीक्षा का प्रश्न पत्र जिला शिक्षा पदाधिकारी धनबाद ने गुरुवार को बीईईओ मनोरंज पांडेय को उपलब्ध करा दिया है। बीईईओ मनोरंजन पांडेय ने उपलब्ध कराए गए प्रश्न पत्र को कतरास बाजार स्थित पीएनबी में सुरक्षित रखवा दिया है। शहर के गुजराती हिंदी एमएस कतरास, गर्ल्स हिंदी एमएस पचगढ़ी, डीएवी हाईस्कूल कतरासगढ़, डीएवी एमएस कतरासगढ़, डीएवी महिला महाविद्यालय कतरासगढ़, जीएनएम प्लस टू स्कूल कतरासगढ़, राजेंद्र गर्ल्स हाईस्कूल, कतरास कॉलेज कतरासगढ़ में इंटर की परीक्षा होना है। प्रश्न पत्र बैंक को सुपूर्द करने के दौरान बीईईओ मनोरंजन पांडेय, आदेशपाल सुभाष मंडल, न्यू केशलपुर विद्यालय के शिक्षक गुलाब मंडल, संजय दसौंधी थे।