पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • ...इधर निरसा में अपनी दुकान खाली कर रहे वृद्ध की मौत

...इधर निरसा में अपनी दुकान खाली कर रहे वृद्ध की मौत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद। आमतौर पर सिर्फ 30 फीट की दिखनेवाली सड़क देखते-देखते 62 फीट चौड़ी हो गई। ऐसा हुआ एनएच-32 के किनारे बनीं अवैध दुकानों के हट जाने से। जिला प्रशासन ने मंगलवार को रणधीर वर्मा चौक से पुलिस लाइन तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।
एसडीओ महेश कुमार संथालिया के नेतृत्व में चले इस अभियान में सड़क किनारे से झुग्गी-झोपड़ी, गुमटी, अवैध निर्माण हटाए गए। फुटपाथ से भी अतिक्रमण हटाया गया। डीजीएमएस ऑफिस के सामने फुटपाथ के सीमेंटेड फर्श काे जेसीबी मशीन से तोड़ा गया। सड़क की निकले दुकानों के छज्जों को भी हटाया गया।
अभियान के दौरान डीएसपी लॉ एंड आर्डर डीएन बंका, धनबाद थानेदार अरविंद कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद था। अवैध कब्जा हटाते समय सड़क जाम हो जाए, इसे देखने के लिए ट्रैफिक डीएसपी एके तिर्की भी मौके पर मौजूद थे। दिन के 10 बजे से शुरू हुआ अभियान शाम चार बजे तक चला। इसमें मजदूरों के साथ-साथ तीन जेसीबी मशीनों को भी लगाया गया था।

दो घंटे मांगे, तो कहा गया- बस पांच मिनट : रणधीर वर्मा चौक के पास एक मेडिकल दुकान के मालिक ने एसडीओ से दो घंटे की मोहलत मांगी। एसडीओ ने उनसे कहा कि तीन दिन की मोहलत दी जा चुकी है, अब पांच मिनट के अंदर जगह खाली करें, वरना जिला प्रशासन दुकान हटा देगा। प्रशासन काे अतिक्रमण हटाने में विरोध का सामना नहीं करना पड़ा। कुछ लोगों ने हेकड़ी दिखाई, तो पुलिस ने डंडा दिखाकर उन्हें शांत करा दिया।

बुधवार को जिला प्रशासन की टीम बुधवार को आईएसएम से लेकर स्टील गेट तक सड़क के किनारे से अवैध कब्जा हटाएगी। उसके बाद स्टील गेट से गोविंदपुर तक अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए सर्वे किया जा रहा है। पहले अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिया जाएगा, फिर उन्हें सड़क को मुक्त कराया जाएगा।

पहले चरण में 200 दुकानें हटाने की योजना

कार्रवाई करने के पहले जिला प्रशासन ने बाकायदा सर्वे कराया था। अंचल निरीक्षक ने अतिक्रमणकारियों की सूची तैयार की। रणधीर वर्मा चौक से लेकर स्टील गेट तक 200 लोग ऐसे मिले, जिन्होंने सरकारी जमीन का अतिक्रमण कर रखा है। जिला परिषद की दुकानों के सामने फुटपाथ को भी कब्जे में ले लिया गया है। पहले चरण में मंगलवार के साथ-साथ बुधवार को भी अतिक्रमण हटाया जाएगा।

जिला प्रशासन की टीम ने जैसे ही रणधीर वर्मा चौक से अभियान शुरू किया, लोगों ने खुद ही अपना सामान हटाना शुरू कर दिया। सड़क के दोनों तरफ तकरीबन सभी दुकानें हटती चली गईं। पुलिस लाइन के पास लगने वाला सब्जी बाजार भी पूरी तरह खाली हो गया। दुकानदारों ने सब्जियां खुद से हटा लीं और शेड भी हटा लिया।


खबरें और भी हैं...