जनसंवाद में उठा शिक्षा विभाग का मामला
धनबाद | मंगलवारको हुए जनसंवाद में शिक्षा विभाग का मामला उठा। शिक्षा विभाग के शरद कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री जनसंवाद में शिकायत की थी कि उनके किडनी का ट्रांसप्लांट हुअा था, लेकिन उनको अभी तक विभाग से पैसा नहीं मिल सका है। जिला नोडल पदाधिकारी ने राज्य नोडल पदाधिकारी सुनील कुमार वर्णवाल को बताया कि जिला शिक्षा विभाग की ओर से मामला राज्य के अपर सचिव को भेजा दिया है