पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भाजपाइयों ने जिलाध्यक्ष के घर का किया घेराव

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | मंडलअध्यक्ष का चुनाव एकाएक रद्द किए जाने से नाराज लोयाबाद मंडल के करीब 50 भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिलाध्यक्ष हरि प्रकाश लाटा के घर का घेराव किया और नारेबाजी भी की। घेराव करने आए भाजपाइयों ने आरोप लगाते हुए कहा कि एक साजिश के तहत चुनाव को रद्द किया गया है। अध्यक्ष पद के दावेदार पप्पू सिंह ने बताया कि मंगलवार को लोयाबाद मंडल का चुनाव होना था। चुनाव सिजुआ स्टेडियम में दोपहर 2 बजे होना था। चुनाव प्रभारी भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश पांडेय और चुनाव पर्यवेक्षक रामदेव महतो की मौजूदगी में चुनाव होना था। 52 बूथ अध्यक्ष समर्थन को तैयार थे। चुनाव होता, इससे पूर्व ही दोपहर 12 बजे जिला चुनाव प्रभारी मनोज सिंह ने चुनाव स्थगित किए जाने की सूचना दी। चुनाव किस कारण स्थगित किया जा रहा है, इसकी भी जानकारी नहीं दी गई। इसके बाद वे समर्थकों के साथ जिलाध्यक्ष के घर पहुंचे और वहां घेराव कर नारेबाजी की।

13को मिलेगा प्रमाण पत्र

पप्पूसिंह ने बताया कि उन्होंने जिलाध्यक्ष के सामने 52 बूथ अध्यक्षों की परेड कराई है। आश्वासन मिला है कि 13 को मंडल अध्यक्ष का प्रमाण पत्र दे दिया जाएगा। साजिश की गई, तो 11 फरवरी को जिला कार्यालय घेरेंगे।

खबरें और भी हैं...