घूसकांड में डीआईजी ने दिया बयान
धनबाद | घूसकांडमें सीआईएसएफ कोलकाता के डीआइजी ओमप्रकाश नारायण ने सीबीआई की विशेष न्यायाधीश अरुण कुमार राय की अदालत में मंगलवार को बयान दिया। डीआईजी ओम प्रकाश नारायण ने प्राथमिकी का समर्थन किया। इस मामले में सीआईएसएफ के मोची राम औरैया, केशर सिंह यादव, सुचा सिंह आदि के खिलाफ 31 हजार रुपए घूस लेने का आरोप था। सीबीआई ने 3 अप्रैल 2014 को घूस लेते पकड़ा था।