पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नैयाज अहमद बने जमसं सीएचडी शाखा के अध्यक्ष

नैयाज अहमद बने जमसं सीएचडी शाखा के अध्यक्ष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद|जनता मजदूरसंघ सेंट्रल हॉस्पिटल शाखा के अध्यक्ष नैयाज अहमद बनाए गए हैं। संघ के केन्द्रीय संगठन सचिव प्रदीप कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। बैठक सीएचडी के सभा कक्ष में आयोजित की गई थी। बैठक के दौरान संघ के कार्यकारिणी के सदस्यों का भी चुनाव किया गया। पंकज कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष, मुकुंद कुमार सिन्हा, विनय कुमार सिन्हा और प्रमोद कुमार महाराजा को उपाध्यक्ष, अरुण कुमार सिन्हा को सचिव, अभय कुमार झा को संयुक्त सचिव, किशोर कुमार को कोषाध्यक्ष विजय कुमार को सह कोषाध्यक्ष का पद सौंपा गया है।







इसके अलावा तीन सहायक सचिव, तीन संगठन सचिव और 11 लोगों को कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है।