पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएमपीएफ कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन

सीएमपीएफ कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आठसूत्री मांगों के समर्थन में कोल पेंशनर्स एसोसिएशन, धनबाद ने सोमवार को सीएमपीएफ के समक्ष प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि न्यूनतम पेंशन की राशि 73 रुपए से बढ़ाकर 10 हजार प्रतिमाह किया जाए। कोयला खान पेंशन योजना 1998 में यह व्यवस्था की गई थी कि प्रत्येक तीन साल में वर्तमान पेंशन योजना की समीक्षा की जाएगी। परंतु 16 सालों के अंदर एक बार भी समीक्षा नहीं हुई। पेंशन में किसी प्रकार की वृद्धि भी नहीं हुई। आज भी 73 रुपए पेंशन मिल रही है। वक्ताओं ने कहा कि पेंशन के अंशदान में कर्मी प्रबंधन का अंशदान एक समान होना चाहिए। वर्तमान में ऐसा नहीं है। इस विसंगती को दूर किया जाए। आउटसोर्सिंग मजदूरों का सीएमपीएफ के अधिकारियों द्वारा सही आकलन नहीं किया जा रहा है। सीएमपीएफ श्रमिकों के सेवाकाल साल 1971 से 1989 तक दो तिहाई जोड़ती है, जो गलत है। कोल इंडिया का पेंशन फंड में योगदान शून्य है। इसके कारण पेंशन की स्थिति खराब हो रही है। एसोसिएशन ने अपने विक्षोभ प्रदर्शन के दौरान एक मेमोरेंडम तैयार किया। मेमोरेंडम की प्रतिलिपि प्रधानमंत्री, कोयला मंत्री, कोल सचिव, चेयरमैन, ट्रस्टी बोर्ड सीएमपीएफ, चेयरमैन, कोल इंडिया लिमिटेड और कमिश्नर, सीएमपीएफ को भेजा है। प्रदर्शन के दौरान रामानुज प्रसाद, एसएन सिंह अादि थे।

आठ सूत्री मांगों को लेकर सीएमपीएफ कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते पेंशनर्स।