- Hindi News
- दशहरा, दीपावली और छठ पर सभी ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची
दशहरा, दीपावली और छठ पर सभी ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची
पूजाका सीजन आते ही ट्रेनों में भीड़ बढ़ने लगी है। इसका सर्वाधिक असर लंबी दूरी की ट्रेनों पर है। दशहरा, दिवाली और छठ के करीब सभी ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची है। राजधानी, कालिका, मुंबई मेल समेत कई ट्रेनों में टिकट भी उपलब्ध नहीं है। सर्वाधिक भीड़ नई दिल्ली से आने वाली ट्रेनों में है। पूर्वा एक्सप्रेस, जोधपुर एक्सप्रेस, हावड़ा-नई दिल्ली एक्सप्रेस में स्लीपर क्लास में आम दिनों में सौ से अधिक प्रतीक्षा सूची है, तो तीनों पूजा के करीब की तारीखों में प्रतीक्षा सूची 200 से 300 के बीच है।
भीड़ से निपटने को चल रहीं कई स्पेशल ट्रेनें
बिहार, बंगाल को जोड़ने वाली ट्रेनें अभी खाली | पड़ोसीराज्य बिहार एवं बंगाल को जोड़ने वाली अधिकांश ट्रेनों में अभी सभी क्लास में बर्थ उपलब्ध है। गंगा दामोदर, पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, पटना इंटरसिटी, शताब्दी एक्सप्रेस, रांची हावड़ा एक्सप्रेस, रांची भागलपुर एक्सप्रेस में अभी सभी क्लास में बर्थ है। पूजा के समय भागलपुर एक्सप्रेस में अभी से भीड़ है। अन्य में काफी बर्थ है। गोरखपुर को जाने वाली मौर्या एक्सप्रेस में भीड़ बढ़ गई है। इस ट्रेन में पूरे पूजा सीजन में भीड़ है। सभी श्रेणियों में इसमें लंबी तो नहीं लेकिन प्रतीक्षा सूची है।
नवंबर के पहले सप्ताह से बर्थ उपलब्ध
आईआरसीटीसीकी वेबसाइट के मुताबिक गंगा सतलज एक्सप्रेस में दशहरा के बाद सीधे 13 तारीख को सभी क्लास में बर्थ उपलब्ध है। फिर दिवाली और छठ के समय इसी तरह की भीड़ है। फिर नवंबर के पहले सप्ताह से बर्थ उपलब्ध है। यह स्थिति सभी क्लासों में है। हावड़ा मुंबई मेल में फर्स्ट एसी में 24 सितंबर को तो सेकेंड एसी में 10 नवंबर, थर्ड एसी में 20 नवंबर से बर्थ उपलब्ध है। इस ट्रेन में स्लीपर क्लास में 23 अक्टूबर को भी कुछ बर्थ उपलब्ध है। फिर ट्रेन में छठ के बाद की भीड़ है। नई दिल्ली जाने वाली पूर्वा एक्सप्रेस, जोधपुर जाने वाली हावड़ा जोधपुर एक्सप्रेस, हावड़ा नई दिल्ली एक्सप्रेस में पर्व के आगे पीछे एक भी बर्थ नहीं है। लेकिन, पर्व के आगे पीछे इन ट्रेनों में अब भी कुछ बर्थ खाली है। सियालदह अजमेर एक्सप्रेस पूजा में लबालब भरी है। एसके एसी क्लास में नवंबर के पहले सप्ताह से पहले कोई बर्थ नहीं है। स्लीपर क्लास में 17 अक्टूबर के बाद कुछ बर्थ है। इसके बाद दिवाली छठ के समय फिर ट्रेन में काफी लंबी प्रतीक्षा सूची है।