उत्सव की बहार में बरसने लगे उपहार
दैनिकभास्कर ग्रेट पूजा उत्सव शॉपिंग फेस्टिवल के प्रथम लकी ड्रॉ का आयोजन सोमवार को बैंक मोड़ स्थित अनुराधा शॉपी तथा फर्निशिंग सेंटर में किया गया। 15 सितंबर से 31 अक्टूबर तक चलने वाला यह शॉपिंग फेस्टिवल को वास्तु विहार और फ्यूचर होम्स प्रस्तुत कर रहा है। इसके एसोसिएट स्पॉन्सर्स हैं 99 बिल्डर, एपेक्स सुपर बिल्डर, सूर्या रियलकॉन, सेनको गोल्ड, अपना बसेरा, अनिका हाउसिंग तथा स्ट्रैंड्स। इस शॉपिंग फेस्टिवल में भास्कर के साथ जुड़े प्रतिष्ठानों में खरीदारी करने पर ग्राहकों को एक कूपन दिया जा रहा है, जिसे भरकर ग्राहकों को काउंटर पर रखे ड्रॉप बॉक्स में डालना है। इनसे प्राप्त कूपनों में से लकी ड्रॉ के माध्यम से ग्राहक भाग्यशाली विजेताओं का चयन करेंगे। इन भाग्यशाली विजेताओं को भास्कर एलईडी टीवी, रेफ्रीजरेटर, वाशिंग मशीन, माइक्रो ओवन, कूलर, डिजिटल कैमरा, डिनर सेट, सैंडविच मेकर सहित ढेरों अन्य उपहार प्रदान करेगा।
बैंक मोड़ स्थित फर्निशिंग सेंटर पिछले 33 वर्षों से ग्राहकों के भरोसे पर खरा उतर रहा है। यहां एक ही छत के नीचे ब्रांडेड कर्टेन क्लॉथ, बेड सीट, टॉवेल, ब्लंकेट, सोफा क्लॉथ, मारवेल रॉड, ब्लींड्स, कारपेट्स, डोरमेट आदि गृह सज्जा के लिए उपयोगी वस्तुओं का विस्तृत रेंज उपलब्ध है। प्रतिष्ठान के संचालक अर्चित सोनी ने बताया कि हमारे यहां बॉम्बे डाइंग, डी डीकोर, मोंटी कार्लो, एस कुमार जैसे प्रतिष्ठित ब्रांडों की बेडशीट, ब्लंकेट, टॉवेल आदि उपलब्ध है। पूजा उत्सव को ध्यान में रखते हुए यहां प्रत्येक खरीदारी पर ग्राहकों को 10 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।
बैंक मोड़ श्रीराम प्लाजा स्थित अनुराधा शॉपी लेटेस्ट डिजाइन के रेडीमेड कपड़ों का एक प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान है। यहां एक ही छत के नीचे युवाओं के बीच लोकप्रिय मुफ्ती, ली, एलेन सॉली, लिवाइस, पेपे जैसे प्रतिष्ठित ब्रांडों के जींस, शर्ट, टी शर्ट के लेटेस्ट डिजाइनों का विस्तृत कलेक्शन उपलब्ध है। बच्चों तथा टीनएज लड़कियों के लिए एंकल लेंथ जींस, प्रीटेंड जींस, कुर्ती, टॉप आदि का विस्तृत कलेक्शन उपलब्ध है। प्रतिष्ठान के संचालक अनमोल मोड़ ने बताया कि हमारा प्रयास फैशन के नए ट्रेंड के साथ अपने ग्राहकों को अपडेट करना तथा उन्हें संतुष्टि प्रदान करना है।
फर्निशिंग सेंटर में 10 प्रतिशत तक की छूट
युवाओं की पसंद अनुराधा शॉपी
हमारे शॉपिंग पार्टनर्स |