छात्र के अपहरण को लेकर परेशान रही पुलिस
डिनोबिलीस्कूल डिगवाडीह के कक्षा चार के छात्र आयुष कुमार के अपहरण की आशंका से पुलिस सोमवार को दिनभर परेशान रही। दूसरी ओर परिजनों का भी हाल बुरा था। छात्र के पिता जेपी शर्मा समेत परिवार के सभी सदस्य रिश्तेदारों दोस्तों के घर पता लगाने में जुटे थे। जोड़ापोखर पुलिस समेत विभिन्न थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया था। पुलिस अपने स्तर से छात्र की खोजबीन में लगी थी। शाम को अचानक सुदामडीह में अपने दोस्त के घर में आयुष मिला। उसके बाद पुलिस के साथ-साथ परिजनों ने राहत की सांस ली।
सुदामडीह में सृजन के घर चला गया था आयुष
आयुषके पिता जेपी शर्मा ने कहा कि पुलिस के साथ-साथ घरवाले खोजबीन कर रहे थे। इसी बीच शाम को पता चला कि आयुष अपने दोस्त सृजन के घर चला गया था। फिर वे लोग सुदामडीह गए और आयुष को ले आए। इसकी सूचना जोड़ापोखर थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने भी आयुष से पूछताछ कर चली गई। पुलिस ने कहा कि अपहरण की आशंका से काफी परेशान थे। बरामदगी के लिए छापामारी की जा रही थी।
छुट्टी के बाद घर नहीं आने पर अपहरण की शिकायत
पुलिसने कहा कि आयुष के पिता जेपी शर्मा बेरमो में रिलायंस कंपनी में ब्रांच मैनेजर हैं। आयुष सुबह आठ बजे घर से स्कूल जाने के लिए निकला था। बस से स्कूल गया। दिन के डेढ़ बजे छुट्टी होने के बाद घर नहीं लौटा। घर के पास नुनूडीह जीतपुर के निकट बस आकर चली गई, लेकिन आयुष नहीं उतरा। घरवाले परेशान हो गए। स्कूल गए और आयुष के बारे में पता किया। घरवालों को लगा कि छुट्टी के बाद किसी ने अपहरण कर लिया।
घरवाले जोड़ापोखर थाना गए और पुलिस को जानकारी दी। अपहरण की आशंका जताते हुए शिकायत की।
सुदामडीह में अपने दोस्त के घर में मिला छात्र आयुष