ढुल्लू महतो अदालत में हुए हाजिर
धनबाद | कस्टडीसे आरोपी राजेश गुप्ता को छुड़ाने के मामले में ढुल्लू महतो सहित सभी आरोपी हाजिर हुए। एसडीजेएम की अदालत में सोमवार को गवाही की तिथि निर्धारित थी। अभियोजन पक्ष की ओर से कोई गवाह प्रस्तुत नहीं किया गया। बरोरा थाना के पूर्व प्रभारी आरएन चौधरी की शिकायत पर 12 मई 2013 को ढुल्लू महतो, राजेश गुप्ता, गंगा साव, बसंत शर्मा, चुनचुन गुप्ता एवं रामेश्वर महतो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी। आरएन चौधरी ने कतरास थाने में रंगदारी मांगने के आरोपी राजेश गुप्ता को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने का आरोप लगाया था। 9 जुलाई 2013 को ढुल्लू ने एसडीजेएम कोर्ट में सरेंडर किया था। इस मामले में ढुल्लू महतो की हाई कोर्ट से जमानत मिली थी। हाई कोर्ट ने आरोपी ढुल्लू महतो को प्रत्येक तारीख को अदालत में सशरीर हाजिर रहने की शर्त पर जमानत दी थी।