पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लास्ट वीकेंड का मुहूर्त पूजा बाद शुरू होगी शूटिंग

लास्ट वीकेंड का मुहूर्त पूजा बाद शुरू होगी शूटिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केआरफिल्म्स और एसआरडी फिल्म्स के बैनर तले बन रही हॉरर फिल्म लॉस्ट वीकेंड का मुहूर्त सोमवार को स्थानीय होटल में यूनिट के सदस्यों की मौजूदगी में नारियल फोड़ कर किया गया। 25 लाख की लागत से बनने वाली इस फिल्म की शूटिंग दुर्गापूजा के बाद बिरसा मुंडा पार्क और मैथन डैम में किया जाएगा। फिल्म के निर्माता, निर्देशक कासिफ कमर और राजेश कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि इस फिल्म की शूटिंग धनबाद, मैथन के अलावे मुंबई में की जाएगी। फिल्म में मुख्य भूमिका सिंटू कुमार, आदित्य विक्रम, आशीष अली, चंदन, सुशांत रौशन, तृषा खान, वर्ष सिंह, सोनिया रजनी निभा रही हैं। फिल्म की पूरी कहानी दोस्तों की एक टोली पर है, जो पिकनिक मनाने जाते हैं और एक मकान में ठहरते हैं, जहां उनके साथ हासदा होती है।



यह पिकनिक इस टोली के लिए अंतिम सप्ताह साबित होता है।