पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रद्धा के साथ मनाई गई अग्रसेन जयंती

श्रद्धा के साथ मनाई गई अग्रसेन जयंती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मारवाड़ीमहिला समिति की ओर से सोमवार को मटकुरिया स्थित सुखी कुंज में अग्रवाल समाज के वंशज अग्रसेनजी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत अग्रसेनजी की तस्वीर पर माल्यार्पण से की गई। इस मौके पर समिति की सदस्यों ने अग्रसेन महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला। इन्हें समाज का अग्रदूत बताते हुए कहा कि उनका विवाह राजा नारायण की पुत्री माधवी से हुआ था। उनके सत्रह पुत्र थे, जिनके नाम पर अग्रवाल समाज का गोत्र रखा गया है। जयंती समारोह में संतोष मोर, किरण गोयनका, मीना अग्रवाल, निर्मला तुलस्यान, निर्मला अग्रवाल, उर्मिला गुटगुटिया, अनिता अग्रवाल मौजूद थीं।

सुखी कुंज में अग्रवाल समाज के वंशज अग्रसेनजी महाराज की जयंती मारवाड़ी महिला समिति ने धूमधाम से मनाई।