- Hindi News
- अरविंद सिंह बने राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष
अरविंद सिंह बने राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष
राष्ट्रीयलोक समता पार्टी ने झारखंड में भी अपना दायरा बढ़ाना शुरू कर दिया है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस तरह की कार्रवाई शुरू की है। धनबाद निवासी टाइगर फोर्स के केंद्रीय उपाध्यक्ष जेवीएम के केन्द्रीय सदस्य रहे अरविंद सिंह को राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के झारखंड प्रदेश युवा का अध्यक्ष बनाया है। श्री सिंह ने टाइगर फोर्स और झाविमो से अपना नाता तोड़ लिया है। श्री सिंह को इस पद के लिए राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा तथा जहानाबाद के सांसद पार्टी के वरीय नेता अरुण कुमार ने नाम सुझाया। इनकी अनुशंसा को देखते हुए राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष जहांगीर खान ने मनोनीत किया है। मनोनयन के बाद श्री सिंह ने घोषणा करते हुए कहा कि 28 सितंबर को रांची में केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा का अभिनंदन होना है। उक्त अभिनंदन समारोह में धनबाद जिले से सैकड़ों युवा भाग लेंगे। इसके लिए वे क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही सैकड़ों की संख्या में युवक इस पार्टी में शामिल होंगे। श्री सिंह के मनोनयन के बाद इनके समर्थकों ने उन्हें बधाई दी है। बधाई देने वालों में विनय सिंह, जेपी यादव, उदय नारायण सिंह, शान-ए-रहमत, ललन सिंह, पप्पू शर्मा समेत काफी संख्या में लोग शामिल हैं।