पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राशि के अनुसार करें मां के रूपों की आराधना

राशि के अनुसार करें मां के रूपों की आराधना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | शारदीय नवरात्र गुरुवार से शुरू हो रहा है और 3 अक्टूबर, शुक्रवार को समाप्त होगा। इन नौ दिनों में हर कोई अपने-अपने तरीके से माता की आराधना करता है, लेकिन उद्देश्य होता है माता की कृपा प्राप्त करना। ज्योतिष के अनुसार यदि नवरात्रि में राशि के अनुसार विशेष उपाय किए जाएं, तो माता की कृपा से भक्त की हर मनोकामना पूरी हो सकती है। आज हम आपको सिर्फ राशि अनुसार उपाय, बल्कि गरबा खेलते समय आप राशि अनुसार किस रंग के कपड़े पहनेें और किस लकड़ी के डांडिए का उपयोग करें, ये भी बता रहे हैं।

मेष : स्कंदमाता की पूजा करें। लाल और पीले रंग के कपड़े पहनें। डांडिया में चंदन की लकड़ी हो।

वृषभ: महागौरीस्वरूप की उपासना से विशेष फल प्राप्त होते हैं। ललिता सहस्र नाम का पाठ करें। सफेद कपड़े पहन पूजा करें। डांडिया में सफेद कपड़ा बांध लें।

मिथुन: देवीयंत्र स्थापित कर ब्रह्मचारिणी की उपासना करें। तारा कवच का रोज पाठ करें। हरे रंग के कपड़े पहन पूजा करें। डांडिया में हरे रंग का कपड़ा बांध लें।
कर्क: शैलपुत्रीकी पूजा करें। लक्ष्मी सहस्रनाम का पाठ करें। भगवती की वरद मुद्रा अभय दान देगी। सफेद कपड़े पहनें और गरबा में भी इस रंग का प्रयोग करें।

सिंह: मां कुष्मांडा की आराधना करें। दुर्गा मंत्रों का जप करें। पीले वस्त्र में पूजा करें। पेड़ की लकड़ी का डांडिया श्रेष्ठ रहेगा।

कन्या: मां ब्रह्मचारिणी का पूजन करें। लक्ष्मी मंत्रों का सविधि जाप करें। सफेद या हल्के रंग का वस्त्र पहनें और डांडिया में बांधें दें।

तुला: मांमहागौरी की पूजा करें। काली चालीसा या सप्तशती के प्रथम चरित्र का पाठ करें। सफेद या हल्के रंग का कपड़ा पहने। वंदन लकड़ी का डांडिया हो।

वृश्चिक: स्कंदमाताकी उपासना करें। दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। लाल और केसरिया वस्त्र पहन कर पूजा में बैठे। डांडिया खेर की लकड़ी से खेले।

धनु: मांचंद्रघंटा की पूजा करें। संबंधित मंत्रों का पाठ करें। पूजा में पीला वस्त्र पहनें और पीपल की लकड़ी का डांडिया प्रयोग करें।

मकर: कालरात्रिकी पूजा करें। नर्वाण मंत्र का जप करें। नीले रंग का वस्त्र पहनें और पीपल की लकड़ी से बना डांडियों प्रयोग करें।

कुंभ: कालरात्रिकी उपासना करें। देवी कवच का पाठ गहरे नीले रंग का वस्त्र पहन कर करें। समी वृक्ष की लकड़ी से बने डांडियों का उपयोग करें।

मीन: मां चंद्रघंटा की उपासना करें। हरिद्रा (हल्दी) की माला से यथासंभव बगलामुखी मंत्र का जाप करें। केसरिया, पीले रंग का वस्त्र पहने और पीले चंदन की लकड़ी के डांडिया का उपयोग करें।

गरबा में राशि अनुसार कपड़ा पहनें, बनी रहेंगी मां की कृपा।