- Hindi News
- रांची से आई टीम के नेतृत्व में कलेक्ट होगा फूड सैंपल
रांची से आई टीम के नेतृत्व में कलेक्ट होगा फूड सैंपल
धनबाद | त्योहारोंमें खाद्य पदार्थों के मिलावट से लोगों को निजात दिलाने के लिए सरकार विशेष तैयारी कर रही है। फूड सेफ्टी एक्ट के तहत त्योहारों के पहले बड़े पैमाने पर सैंपल कलेक्ट किए जाएंगे और उनकी जांच करवाई जाएगी। सरकार रांची से दो पदाधिकारी एफएसओ कृष्णा प्रसाद सिंह और बीके सिन्हा को धनबाद भेजेगी। इन्हीं दोनों के नेतृत्व में नमूना लेकर जांच के लिए रांची भेजा जाएगा।
एसीएमओकरेंगे सहयोग : सरकारने जिले के एसीएमओ को निर्देश दिया है कि उक्त दोनों अधिकारियों को पर्याप्त संख्या में स्लीपर स्लीप उपलब्ध कराएं। जिले में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसीएमओ को बनाया गया है।
साथ ही एसीएमओ को यह भी निर्देश दिया गया है कि उक्त दोनों अधिकारियों को काम के दौरान अन्य सभी सहयोग भी उपलब्ध करवाए जाएं।
इन पर रहेगी विशेष नजर
त्योहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की विशेष नजर दूध, पनीर और खोवा पर रहेगी। वहीं निर्देश दिया गया है कि आशंका होने की स्थिति में अधिकारी दुकानों से मिठाई के सेंपल भी लेकर जांच के लिए भेज सकते हैं। त्योहारों तक यह अभियान नियमित रूप से चलाने का निर्देश दिया गया है।