धनबाद | एलआईसी के फर्जी कागजात से केंदुआडीह निवासी कमल कुमार सिंह ने न्यू मार्केट स्थित कैनरा बैंक की बैंकमोड़ शाखा से से 3.15 लाख रुपए की ठगी कर ली। बैंक मैनेजर आंदोलन मंडल ने इस संबंध में बुधवार को बैंकमोड़ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
पुलिस ने कहा कि कमल कुमार सिंह ने वर्ष 2008-09 के पॉलिसी एकाउंट से संबंधित सारे कागजात बैंक में सौंपे और 3.15 लाख रुपए का लोन लिया। जब लोन का मूलधन और ब्याज जमा नहीं कराया गया, तो बैंक ने जांच कराई। पता चला कि खातेदार का पता फर्जी था। इसके बाद बैंक ने बैंकमोड़ थाने में शिकायत की। पुलिस कमल की तलाश कर रही है।