पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साम्प्रदायिक ताकतों के खिलाफ वामदलों का धरना

साम्प्रदायिक ताकतों के खिलाफ वामदलों का धरना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | झारखंडमें सांप्रदायिक शक्तियों के बढ़ते प्रभाव पर रोक लगाने की मांग को लेकर बुधवार को वामदलों की ओर से रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया गया और सरकार से इस पर अंकुश लगाने की मांग की। धरना को संबोधित करते हुए सीपीआई (एम) के राज्य सचिव गोपीकांत बक्सी ने कहा कि जब से नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं संघ परिवार की सक्रियता बढ़ गई है। मामूली विवाद को साम्प्रदायिक रंग देने के प्रयास में जुट जा रहे हैं।

संघ परिवार देश और समाज को तोड़ना चाह रहे हैं, जिसे रोकने के लिए वामदलों को आगे आना होगा। ऐसी शक्तियों को वामदल ही रोक सकता है। धरना को सुरेश प्रसाद गुप्ता, एसएन उपाध्याय, सुबल दास, मोजिज साहिल, सुभाष सिंह, दामोदर प्रसाद गुप्ता, रामकृष्णा पासवान, राधा मोहन सिंह, फातिमा खातून, भारत भूषण आदि मौजूद थे।