पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला समिति ने गौशाला को दिया 21 हजार रुपए

महिला समिति ने गौशाला को दिया 21 हजार रुपए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मारवाड़ीमहिला समिति की ओर से बुधवार को बस्ताकोला गौशाला को गायों के बेहतर रख-रखाव और उनके खान-पान के लिए 21 हजार रुपए की सहायता दी है। समिति की ओर से गौशाला प्रबंधन को 24 किलो गुड़ी भी दिया गया है। यह राशि समिति की सदस्य गौशाला पहुंच कर दी। समिति की अध्यक्ष संतोष मोर और सचिव किरण गोयनका ने बताया कि पशु तस्करों से बरामद की गई गाय को गौशाला भेजे जाने से गौशाला प्रबंधक के समक्ष परेशानी खड़ी हो गई है, जिसे देखते हुए समिति ने मदद की है। समिति की ओर से हर संभव सहयोग किया जाएगा। इस मौके पर संजू डालमिया, अरुणा भगानिया, अनिता मिश्रा, कल्पना पटौदिया, राज रिटोलिया, श्वेता अग्रवाल और उर्मिला गुटगुटिया मौजूद थीं।