पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में 50 की हुई थायराइड जांच

शिविर में 50 की हुई थायराइड जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | इनव्हीलरक्लब, धनबाद की ओर से बुधवार को शांतिभवन बैंकमोड़ स्थित गंगा अपार्टमेंट में थायराइड जांच शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में 50 के करीब महिला और पुरुषों की नि:शुल्क जांच की गई और उचित सलाह दी गई। लोगों के स्वास्थ्य की जांच डॉ मित्रा और उनकी टीम द्वारा की गई। क्लब की अध्यक्ष ज्योति व्यास ने बताया कि क्लब की ओर से अन्य कई सामाजिक काम किए जा रहे हैं।



सरकारी स्कूलों के बच्चों को क्लब की ओर से पाठ्य पुस्तक भी उपलब्ध कराया जाता है। शिविर को सफल बनाने में क्लब की सचिव अश्वनी लाला, मरीना मुखर्जी,सीता पारकरिया, आशा चंचनी, शिल्पा रस्तोगी, बबीता वर्णवाल, रवींद्र डे, तृप्ति जैन, कमलेश अग्रवाल, सुदेश सोंधी, दीपा, मीरा अग्रवाल सक्रिय रूप से लगी हुई थी।