महुदा | राज्यके शिक्षा सचिव अराधना पटनायक एवं शिक्षा परियोजना के प्रशासी पदाधिकारी प्रदीप चौबे ने बुधवार को धनबाद आगमन के दौरान उत्क्रमित मध्य विद्यालय तेलमच्चो का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में साफ सफाई, बच्चों की उपस्थिति प्रतिशत देखकर अधिकारियों ने संतोष जताया।