पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 50 सीटों पर विस चुनाव लड़ेगा जेएमएम : सुप्रियो

50 सीटों पर विस चुनाव लड़ेगा जेएमएम : सुप्रियो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अगरगठबंधन में चुनाव लड़ा गया तो 50 विधानसभा सीटों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा अपना प्रत्याशी उतारेगा। कांग्रेस समेत गठबंधन में शामिल अन्य पार्टियों को 31 सीटें दी जाएंगी। यह कहना है कि मोर्चा के केन्द्रीय महासचिव-सह-प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्या का। धनबाद आए भट्टाचार्या बुधवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से मुखातिब थे। मौके पर टुंडी विधायक मथुरा महतो, जेएमएम के जिलाध्यक्ष रमेश टुडू, प्रभू महतो आदि मौजूद थे। भट्टाचार्या ने कहा कि झामुमो झारखंड की सबसे बड़ी पार्टी है। इसलिए गठबंधन में 50 सीटों पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया गया है। बावजूद कांग्रेस या कोई अन्य सहयोगी पार्टियों को यह मंजूर नहीं होता या वे आपत्ति जमाती हैं तो पार्टी सभी 81 सीटों पर अकेले चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है और लोकसभा चुनाव राष्ट्रीय मुद्दों पर लड़ी जाती है। इन सबको देखते हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का 75 फीसदी सीटें दी गई थी। विधानसभा चुनाव स्थानीय मुद्दों के आधार पर लड़ा जाता है और इसमें पार्टी सीटों को लेकर कोई समझौता नहीं करेगी।

संभावनाओं के सवाल पर प्रवक्ता भट्टाचार्या ने कहा कि बाबूलाल राजनीतिक रूप से समाप्त हो चुके हैं। वहीं आजसू के सवाल पर उन्होंने कहा कि आजसू पूंजीवाद की पार्टी है। वह युवाओं को पैसे देकर बरगलाती है। झामुमो के संस्कार में यह सब शामिल नहीं है। प्रवक्ता ने अपनी पार्टी और सरकार के कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि पिछले 14 महीने में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में बनी झामुमो की सरकार ने जो कर दिखाया है वह पिछली सरकारें 14 साल में नहीं कर पाई है।



इन 14 महीनों में सरकार सीधे जनता के बीच पहुंची है। लोगों के जरूरतों को पूरा करने का काम किया है और उनकी उम्मीदों पर खरा उतरी है।

जेएमएम डिजिटल प्लेटफाॅर्म पर उतरी

उन्होंने कहा कि झारखंड के अस्तित्व के लिए विधानसभा चुनाव अहम है। पार्टी इस चुनाव को लेकर डिजिटल प्लेटफाॅर्म पर उतरी है। सोशल मीडिया समेत संचार के अन्य सभी साधनों के माध्यम से पार्टी जनता से सीधे जुड़ रही है। पूरे देश से 1.27 लोगों ने पार्टी के नंबर पर मिस कॉल कर सदस्य बनने की इच्छा जताई है। राज्य की जनता टॉल फ्री नंबर पर कॉल कर अपनी समस्याएं रख रही हैं और सरकार उसके समाधान के लिए तत्पर है।

पार्टी चला रही घर वापसी अभिय