पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीसीसीएल में वाद विवाद प्रतियोगिता

बीसीसीएल में वाद-विवाद प्रतियोगिता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद। बीसीसीएलमें राजभाषा पखवारा के दौरान बुधवार को कोयला भवन में बीसीसीएल अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। इस दौरान प्रसिद्ध साहित्यकार नागार्जुन को श्रद्धांजलि दी गई। महाप्रबंधक आरएन प्रसाद ने कहा कि वाद-विवाद प्रतियोगिता करने का मकसद अधिकारियों कर्मचारियों में हिंदी में अभिव्यक्ति की क्षमता को बढ़ावा देना है। राजभाषा के महाप्रबंधक ने कहा कि हिंदी पखवारा के आयोजन के बाद हम सबको और अधिक उत्साह से हिंदी में कार्य करना चाहिए। निर्णायक मंडल के सदस्य डीएवी पब्लिक स्कूल कोयला नगर के हिंदी विभाग के प्रमुख आरके सिंह ने कवि नागार्जुन के कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन श्याम नारायण सिंह ने किया।