पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कंपनी ने नहीं दिया बकाया वेतन तो लुटवा दिया ~6 लाख 70 हजार

कंपनी ने नहीं दिया बकाया वेतन तो लुटवा दिया ~6 लाख 70 हजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कमलाकंस्ट्रक्शन ने बरवाअड्डा के बड़ाजमुआ निवासी सुमित कुमार चौधरी को बकाया वेतन नहीं दिया तो उसने दोस्तों अपराधियों से संपर्क कर कंपनी का 6 लाख 70 हजार रुपए लुटवा दिया। यह खुलासा तब हुआ, जब मोबाइल लोकेशन के आधार पर सुमित समेत उसके साथी बाबूडीह निवासी अनमोल कुमार सिन्हा झाड़ूडीह निवासी श्याम कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया। श्याम के पिता अधिवक्ता हैं। तीनों के पास से पुलिस ने लूट की 18 हजार रुपए की रकम बरामद की है। जबकि लूटपाट करने वाले तीनों अपराधी मनईटांड़ निवासी संजय कुमार साव, कुमारधुबी निवासी मनोज कुमार एक अन्य फरार है।



शनिवार को डीएस कॉलोनी मोड़ के पास फरार अपराधियों ने कंपनी कर्मी जीतेंद्र प्रसाद अनित मित्रा से 6 लाख 70 हजार रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया था।

लूटपाट करने वाला फरार

^कमलाकंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मी से लूटपाट करने वाले तीनों अपराधी फरार हैं। घटना को अंजाम दिलाने वाले ही पकड़े गए हैं। लूटपाट करने वालों के पास ही अधिकतम रुपए, हथियार कागजात हैं। तीनों की तलाश जारी है। ^-हेमंत टोप्पो,एसपीधनबाद

धनबाद, केंदुआडीह, बरवाअड्डा भूली है कार्य क्षेत्र

अपराधीसंजय, मनोज उसका एक साथी का आपराधिक कार्य क्षेत्र धनबाद, बरवाअड्डा, केंदुआडीह भूली थाना क्षेत्र है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक तीनों ने धनबाद थाने में एक, बरवाअड्डा थाने क्षेत्र में दो, केंदुआडीह थाना क्षेत्र में एक भूली थाना क्षेत्र में एक लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है।



पुलिस का दावा है कि तीनों ने और भी आपराधिक घटना को अंजाम दिए होंगे। जेल भेजे गए अनमोल, श्याम सुमित से कुछ दिनों बाद रिमांड में लेकर पूछताछ की जाएगी।

लूटपाट कराने वाले भागे चीरागोड़ा होकर

बुधवारको जेल भेजे गए अनमोल, श्याम सुमित घटना के दिन चीरागोड़ा होकर भागे थे। जबकि लूटपाट करने वाले अपराधी संजय, मनोज एक अन्य साथी डीएस कॉलोनी होकर वाच एंड वार्ड रेलवे कॉलोनी होते हुए भाग निकले। पुलिस के अनुसार सुमित को पता था कि किस वक्त जीतेंद्र प्रसाद अनित मित्रा रुपए लेकर निकलेगा। सुमित समेत अनमोल, श्याम दो बाइक पर थे और संजय समेत मनोज एक अन्य साथी एक बाइक पर थे।



बैंक से निकलते ही सुमित के इशारे पर संजय समेत तीन लुटेरों ने पीछा किया और डीएस कॉलोनी के पास लूटपाट फायरिंग कर भाग निकले। संजय के पीछे-पीछे रहे सुमित, अनमोल श्