पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्यकर्ताओं ने दी पिंटू को जिम्मेवारी

कार्यकर्ताओं ने दी पिंटू को जिम्मेवारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद|जदयू मेंरहना है या किसी अन्य पार्टी में शामिल होना है इस पर फैसला लेने का अधिकार जदयू कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह को सौंपा है। बुधवार को गांधी सेवा सदन में हुई पार्टी कार्यकर्ताओं और नीतीश विचार मंच की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष के निष्कासन को गलत बताते हुए प्रदेश अध्यक्ष से उन्हें फिर से जिलाध्यक्ष बनाने की मांग की गई। बैठक के बाद पिंटू कुमार सिंह ने बताया कि निष्कासन के मुद्दे को लेकर पार्टी का प्रतिनिधमंडल शीघ्र ही शरद, नीतीश और जलेश्वर से मिलेगा और उन्हें वस्तु स्थिति की जानकारी देगा।



उन्होंने बताया कि पार्टी बदलने का अधिकार उन्हें ही सौंपा गया है। धनबाद से उम्मीदवार देने का भी निर्णय लिया गया है। बैठक में नेहाल खान, पार्वती देवी, गुलाब महतो, शशि प्रकाश, मनोज सिन्हा, अरविंद राय, प्रभाकर प्रसाद, धनलाल दुबे मौजूद थे।