दुकानदार की मौत पर शोक
धनबाद | रोजी-रोटीरोजगार समिति की बैठक मंगलवार को रणधीर वर्मा चौक स्थित कृषि बाजार में हुई। रामनाथ सिंह की अध्यक्षता में निरसा के दुकानदार नारायण मिस्त्री की मृत्यु पर शोक प्रकट करते हुए दो मिनट का रखा गया। वक्ताओं ने कहा कि होली के पहले अतिक्रमण हटाओ अभियान से फुटपाथ दुकानदारों को काफी परेशानी होगी। सिंह ने सवाल किया कि आखिर गरीबों पर ही जेसीबी मशीन क्यों चलाई जा रही है?