पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीसीसीएल में बनेगा सेंट्रल रिकॉर्ड रूम

बीसीसीएल में बनेगा सेंट्रल रिकॉर्ड रूम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | बीसीसीएलके निदेशक (कार्मिक) बीके पण्डा और नेशनल आर्काइव आॅफ इंडिया के सहायक निदेशक डाॅ एलडी महापात्रा मौजूदगी में सेंट्रल रिकार्ड रूम की स्थापना के लिए लेवल-1 के सभागार में बैठक हुई। पण्डा ने कहा कि बीसीसीएल के सीसीडब्ल्यूओ में सेंट्रल रिकार्ड रूम की स्थापना की जा रही है। उसी सिलसिले में नेशनल आर्काइव आॅफ इंडिया, मिनिस्ट्री आॅफ क्लचर के अधीन भुवनेश्वर शाखा के सहायक निदेशक डाॅ महापात्रा सेंट्रलाइज रिकार्ड रूम मैनेजमेंट से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराने आए हैं। डाॅ महापात्रा ने कहा कि कोई भी संस्थान अभिलेखों के उचित रखरखाव के बिना नहीं चल सकता है। इस दिशा में बीसीसीएल प्रबंधन ने जो प्रयास किया है वह सराहनीय है। उन्होंने रिकार्ड मैनेजमेंट के बारे मे चर्चा करते हुए सभी नोडल पदाधिकारियों को अपने कार्यालयों के रिकार्ड की सूची तैयार करने की सलाह दी है।



ताकि अभिलेखों के महत्व के अनुसार उसके रख-रखाव की रूप रेखा तैयार की जा सके। बैठक में महाप्रबंधक (कार्मिक एवं औ0सं0) डीए यादव, महाप्रबंधक (सीएसआर) यूके गुप्ता, महाप्रबंधक (पेंशन/राजभाषा) सोलोमन कुदादा, मुख्य महाप्रबंधक, निदेशक तकनीकी (योजना एवं परियोजना) के तकनीकी सचिव आरएम प्रसाद, उप महाप्रबंधक (प्रशासन) केके सिंह, उप महाप्रबंधक (कल्याण) एस सूद तथा विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष तथा सभी क्षेत्रों के नोडल अधिकारी उपस्थित थे