पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कंटेनरों के खिलाफ परिवहन विभाग ने शुरू किया अभियान

कंटेनरों के खिलाफ परिवहन विभाग ने शुरू किया अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | अनियमिततरीके से सड़कों पर चल रहे कंटेनरों के खिलाफ परिवहन विभाग ने जिला में अभियान शुरू कर रखा है। इस अभियान के तहत 20 कंटेनर पकड़े जा चुके हैं, जिससे कुल 2.13 लाख रुपए बतौर जुर्माना वसूला गया है। यह अभियान राज्य सरकार के विशेष निर्देश पर शुरू किया गया है। अधिकारियों की मानें तो कंटेनरों की जांच अभी लगातार जारी रहेगी और जो भी कंटेनर अनियमित तरीके से परिचालन करते पकड़े जाएंगे, विभाग उससे जुर्माना वसूलेगा।

कंटेनरकी ऊंचाई तक की हो रही जांच | इसअभियान में विभाग के अधिकारियों का केन्द्र बिंदु कंटेनरों की हाइट है। इसके अलावा कागजात की भी जांच की जा रही है।



अधिकारियों की मानें तो कंटेनर की हाइट सड़क से 12 किलोमीटर ही होनी चाहिए। जबकि अपने फायदे के लिए मालिक इसकी हाइट ज्यादा करवा देते हैं। यह परिवहन एक्ट का उल्लंघन है। विभाग का आदेश है कि ऐसे कंटेनरों की नकेल कसी जाए।

8500रुपए वसूला जा रहा जुर्माना | इसअभियान के तहत हाइट में गड़बड़ी करने वाले कंटेनरों से 8500 रुपए जुर्माना वसूला जा रहा है। हाइट के अलावा कागजात की जांच समेत अन्य मामलों में भी यदि अनियमितता पकड़ी जाने की स्थिति में जुर्माने की राशि परिवहन विभाग के नियमों के अनुकूल बढ़ाया जा रहा है।

हरबार बढ़ाकर जुर्माना लगाने का प्रावधान | अधिकारियोंकी मानें तो एक ही कंटेनर हाइट के मामले में यदि बार बार पकड़ाता है, तो उसके जुर्माने की राशि बढ़ती चली जाती है। यानी पहली बार पकडा़ने पर 8500 रुपए लिया जाएगा। यदि एक ही कंटेनर दूसरी बार पकड़ाता है तो उससे दुगनी राशि लेने का प्रावधान है। तीसरी बार में तिगुनी और चौथी बार में चौगुनी राशि जुर्माने के रूप में वसूल की जाएगी।

^राज्यसरकार के निर्देश पर कंटेनर के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। कई कंटेनरों को पकड़ा जा चुका है और उससे जुर्माना वसूला गया है। यह अभियान आगे भी चलता रहेगा।^ रविराज शर्मा, डीटीओधनबाद