सांसद अरुण कुमार आज धनबाद में
झरिया | जहानाबादके सांसद सह राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार आज शनिवार को धनबाद में रहेंगे। वे सर्वेश्वरी आश्रम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम कोयला भवन स्थित कम्युनिटि हॉल में आयोजित किया गया है। इसके बाद अपने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ता से मिलेंगे। झारखंड में पार्टी के संभावनाओं की तलाश करेंगे। कारण पार्टी ने जिस तरह बिहार में राजनीतिक गतिविधियां बढ़ाई हैं उसी की तर्ज पर झारखंड में भी पार्टी के विस्तार करने की योजना है। रालोसपा युवा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सिंह ने बात की पुष्टी की है। कहा है कि सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं। बहुत जल्द ही धनबाद में कई कद्दावर नेता और सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में विधानसभा चुनाव आने के पूर्व पार्टी का प्रचार-प्रसार जोर-शोर से किया जाएगा। पार्टी की नीतियों से यहां आम जनता को अवगत कराया जाएगा। कहा कि अगर आला अधिकारियों का निर्देश मिला तो झारखंड के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से प्रत्याशी भी खड़े किए जाएंगे।