हत्या मामले में शमी ने बयान दर्ज कराया
धनबाद | बालाजीआउटसोर्सिंग के पास घटित घटना को लेकर मोहम्मद शमी ने शुक्रवार को एडीजे (चतुर्थ) एसके पांडेय की अदालत में बयान दिया। शमी ने प्राथमिकी का समर्थन किया। वासुदेवपुर कोलियरी स्थित बालाजी आउट सोर्सिंग में मजदूरों के हक के लिए आजसू एवं जेवीएम समर्थकों ने आंदोलन किया था। इस बीच दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। पथराव में सुरेंद्र मल्लाह के परिजन राजेश की मृत्यु हुई थी। सुरेंद्र मल्लाह के बयान पर जोगता थाना में गीता सिंह सहित 38 समर्थकों पर मुकदमा दर्ज हुआ था।