पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कई ऑफरों के साथ धनबाद में खुला वी मार्ट

कई ऑफरों के साथ धनबाद में खुला वी मार्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखंडमें अपने वर्तमान स्टोर्स की सफलता को देखते हुए वी मार्ट रीटेल लिमिटेड की ओर से शुक्रवार को धनबाद के एलसी रोड में नया स्टोर्स की शुरुआत की गई। वी मार्ट की देश भर में 98वीं और झारखंड में छठवीं शोरूम है। वी मार्ट के प्रोडक्ट इंचार्ज राजू मंडल ने बताया कि धनबाद वासियों को वी मार्ट सुविधाजनक तरीके से खरीदारी के साथ-साथ शॉपिंग का उन्नत अनुभव भी प्रदान करेगा। वी मार्ट की हमेशा से कोशिश रही है कि उनका स्टोर एक ही स्थान पर परिवार के सभी सदस्यों की आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम सिद्ध हो। कंपनी का उद्देश्य अपने ग्राहकों को पैसा वसूल कराना है। यह अपनी तरह का पहला संपूर्ण पारिवारिक फैशन स्टोर पूरी तरह से वातानुकूलित है, जो अंतरराष्ट्रीय खरीदारी का अनुभव प्रदान करता है। वी मार्ट स्टोर रूम कुल 8400 वर्ग फीट में फैला हुआ है। उक्त जानकारी कंपनी की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में प्रोजेक्ट मैनेजर राजू मंडल, ऑपरेशन मैनेजर हिमांशु गुप्ता और प्रशांत नायक रीजनल मैनेजर ने दी।

इसप्रकार के ऑफर भी

वीमार्ट की ओर से दुर्गा पूजा को देखते हुए कई तरह के ऑफर दिए गए हैं। इनमें जीतो सोना हर रोज का लांच किया गया है। इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को कम-से-कम 749 रुपए की खरीदारी करनी होगी। वी मार्ट की ओर से हर शाम भाग्यशाली विजेताओं का नाम एक लकी ड्राॅ द्वारा घोषित किया जाएगा। इसके साथ ही ग्राहक प्रत्येक खरीदारी पर एक विशेष लक्की ड्रा का भी लाभ उठा सकते हैं। उद्‌घाटन के मौके पर शहर के लोग अच्छी तादाद में वी मार्ट पहुंचे थे।

वी मार्ट में ग्राहकों के लिए उपलब्ध सामान के बारे में बताते प्रतिष्ठान के प्रतिनिधि।