पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वच्छभारत अभियान

स्वच्छभारत अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिजुआ . दुर्गापूजाको ले पार्षद प्यारेलाल महतो के प्रयास से वार्ड संख्या सात में सफाई अभियान चलाया गया। धनबाद नगर निगम के सहयोग से यहां साफ सफाई कराने के लिए ट्रेक्टर जेसीपी मशीन उपलब्ध कराया गया था। पार्षद महतो की देखरेख में भेलाटांड़, निमतल्ला, झोपड़पट्‌टी, टाटा सिजुआ आदि इलाके में सफाई कराई गई। मौके पर पार्षद प्यारेलाल महतो ने कहा कि हिंदुओं का सबसे बड़ा त्योहार दुर्गापूजा को देखते हुए यहां साफ सफाई कराई जा रही है। जगह जगह गंदगी जमा हाेने की शिकायत मिलने के बाद लोगों की समस्या को देखते हुए सफाई अ
स्वच्छभारत अभियान को लेकर शुक्रवार को बाघमारा प्रखंड कार्यालय में सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर बीडीओ संतोष कुमार गर्ग, सीओ राजेंद्र प्रसाद सिंह, प्रखंड प्रमुख रबिता देवी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी शंकर बैठा सहित प्रखंड के कर्मी पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय में सफाई अभियान चलाया। अधिकारी, कर्मी और जनप्रतिनिधियों ने झाडू लेकर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर की सफाई की। इस दौरान बीडीओ ने कहा कि अभियान में सभी वर्ग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि जनता को शामिल होना चाहिए। पंचायतों में 26 सितंबर से गांधी जयंती तक अभियान चलेगा। कार्यक्रम के दौरान मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, रोजगार सेवक, पंचायत सेवक, पंचायत सचिवालय सहित गली-मुहल्लों की सफाई करेंगे।

स्वच्छ भारत अभियान को ले प्रखंड कार्यालय में चला सफाई अभियान

बाघमारा में स्वच्छता अभियान के तहत झाड़ू लेकर साफ-सफाई करतीं प्रमुख और बीडीओ।

पार्षद ने भेलाटांड़ में चलाया अभियान