पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 29 बच्चों को पहले परीक्षा में बिठाया, फिर निकाला

29 बच्चों को पहले परीक्षा में बिठाया, फिर निकाला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजुकेशन रिपोर्टर |धनबाद/मैथन

शिक्षाविभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से वरीय बुनियादी मध्य विद्यालय पंचेत के 29 बच्चे नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए। दरअसल जिला शिक्षा विभाग की ओर से संबंधित बच्चों का आवेदन फाॅर्म नवोदय विद्यालय परीक्षा समिति के यहां जमा ही नहीं किया गया। इस वजह से संबंधित बच्चों का एडमिट कार्ड जारी नहीं हो पाया। शनिवार को संबंधित बच्चों के द्वारा शिकायत करने पर स्कूल प्रशासन की ओर से उन्हें टेंपरोरी एडमिट कार्ड उपलब्ध कराया गया था। हालांकि टेंपररी एडमिट कार्ड लेकर परीक्षा केंद्र डीवीसी प्लस टू हाई स्कूल पहुंचे इन छात्रों को तो पहले परीक्षा में शामिल कर लिया गया, हालांकि थोड़े ही देर में इन छात्रों को परीक्षा हॉल से बाहर निकाल दिया गया।

स्कूल के पास मौजूद सीआरपी द्वारा रिसीव की गई कॉपी।

35% अनुपस्थित

प्रवेशपरीक्षा के लिए जिले भर से 15487 छात्र-छात्राएं नामांकित थे, इनमें से शनिवार को हुई परीक्षा में मात्र 10177 परीक्षार्थी ही शामिल हुए। शेष 5310 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

झूठ बोल रही हैं बीईईओ

विद्यालयके बच्चों का एडमिट कार्ड नहीं आने के बाद संबंधित प्रखंड की बीईईओ रीना कुमारी का कहना है कि स्कूल ने उनके यहां फाॅर्म ही जमा नहीं किया है। जबकि स्कूल प्रशासन के पास सभी फाॅर्मों को सीआरपी द्वारा रिसीविंग भी है।

विद्यालय प्रशासन की ओर से 16 अक्टूबर 2014 को 29 बच्चों का फाॅर्म सीआरपी वीरेंद्र कुमार यादव के साथ संकुल संसाधन केंद्र में जमा किया था। सीआरपी ने इस फाॅर्म को बीईईओ कार्यालय में भी जमा किया था। स्कूल की मानें तो बीईईओ कार्यालय की ओर से स्कूल को संबंधित छात्रों की फाॅर्म में कुछ गलती होने की सूचना भी दी गई थी। इसके बाद प्रधानाध्यापक बीईईओ कार्यालय जाकर फाॅर्म में सुधार भी किया था। इसके बाद भी किसी बच्चे का एडमिट कार्ड नहीं आया। स्कूल की मानें तो सीआरपी की ओर से उन्हें 29 बच्चे को फाॅर्म जमा लेने संबंधित रिसिविंग भी दिया गया है।

^वरीय बुनियादी मध्य विद्यालय का एक भी फाॅर्म मुझे नहीं मिला है। यदि स्कूल प्रशासन की ओर से फाॅर्म जमा किया गया है, तो वे इस बात का साक्ष्य उपलब्ध कराए। फाॅर्म जमा नहीं होने के वजह से ही एडमिट कार्ड जारी नहीं हो पाया है। रीनाकुमारी, बीईईओ,निरसा

^परीक्षा में भारी संख्या में छात्र-छात्राएं अनुपस्थित हुए है। किसी किसी स्तर पर लापरवाही की गई है। जल्द ही इस चुक की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही एडमिट कार्ड नहीं मिलने की मामले की भी जांच की जाएगी। डीडीराय, डीईओ