धनबाद में एक घंटे अधिक पावर कट
डीवीसीके कोडरमा यूनिट से शनिवार को उत्पादन बंद रहा। इसका मामूली असर धनबाद की बिजली आपूर्ति पर दिखी। डीवीसी ने धनबाद में एक घंटे की शेडिंग बढ़ा दी। चार घंटे की जगह पांच घंटे बिजली घरों से दूर रही। डीवीसी ने सुबह में तय समय पर पावर कट शुरू किया। सुबह 8 बजे बिजली गुल हुई और दिन के 10 बजे लौट आई। दोपहर बाद डीवीसी ने पुन: शेडिंग कर दी। दिन के 12:35 बजे पावर कट हुआ और दिन के 1:35 बजे बिजली लौटी। शाम में डीवीसी ने अपने निर्धारित समय पर बिजली कटौती की। शाम को 4 बजे से शाम के 6 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। डीवीसी ने बताया कि कोडरमा यूनिट रविवार को भी बंद रहेगी।
बोर्ड की बैठक में राजस्व पर नाराजगी
बिजलीबोर्ड मुख्यालय की बैठक में राजस्व पर चर्चा हुई है। धनबाद इस बार अपने राजस्व लक्ष्य से पीछे रह गया था। बैठक में इसे लेकर नाराजगी जताई गई। धनबाद सहित पूरे राज्य को राजस्व लक्ष्य हर हाल में प्राप्त करने को कहा गया। बोर्ड ने लंबित सर्टिफिकेट केस की संख्या मांगी है। इसे लेकर धनबाद महाप्रबंधक ने अधिकारी के साथ बैठक की।