पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पाइप मेंटनेंस पूरा शाम से जलापूर्ति शुरू

पाइप मेंटनेंस पूरा शाम से जलापूर्ति शुरू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | शहरकी जलापूर्ति व्यवस्था बहाल हो गई है। निरसा में मैन पाइप लाइन का मरम्मत कार्य शुक्रवार को देर रात तक चला। पेयजल स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता संजय कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम निरसा में जमी रही। रात 12 बजे के करीब मरम्मत कार्य समाप्त हुआ। विभाग ने 1:30 बजे मैथन डैम से पानी की सप्लाई शुरू की। सुबह में भेलाटांड स्थिति प्लांट में पानी फिल्टर का काम शुरू हुआ। दोपहर में टावर भरे और शाम में पानी सप्लाई शुरू कर दी गई। कार्यपालक अभियंता संजय कुमार ने बताया कि विभाग ने तय समय से पहले सप्लाई व्यवस्था शुरू की। शनिवार को स्टील गेट और धनसार टावर से जुड़े क्षेत्रों को छोड़ शहर के अन्य हिस्सों को पानी मिला। विभाग ने बताया कि रविवार से विभाग दोनों वक्त पानी सप्लाई करेगा।

^मेंटनेंसवर्क पूरा हो गया है। शनिवार को शाम से जलापूर्ति शुरू हो गई है। रविवार से दोनों वक्त पानी सप्लाई की कोशिश होगी।\\\'\\\'संजय कुमार,कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी