कला भवन में लोन मेला 27 को
धनबाद |कलाभवन में 27 फरवरी को कला भवन में लोन मेला लगेगा। लोन मेला में लाभुकों के बीच 200 करोड़ रुपए लोन वितरण का लक्ष्य है। मेले में कृषि, सामूहिक ऋण, उद्योग गैर प्राथमिक क्षेत्र के लिए ऋण वितरित किए जाएंगे। सभी बैंकों के लिए लक्ष्य निर्धारण कर दिया गया है। बैंक ऑफ इंडिया एसबीआई के लिए सबसे अधिक 20-20 करोड़ रुपए लोन देने का लक्ष्य रखा गया है। यह जानकारी एलडीएम सुबोध कुमार ने दी।