धनबाद |जिला केमिस्टएंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को दवा निरीक्षक अमित कुमार से भेंटकर ज्ञापन सौंपा। सदर अस्पताल परिसर स्थित कार्यालय में ज्ञापन सौंपने के बाद एसोसिएशन ने बताया कि दवा दुकानदारों को ड्रग लाइसेंस का नवीकरण कराने का नियम पेचीदगियों से भरा है।