साइबर से मोबाइल उड़ाया
धनबाद | रणधीरवर्मा चौक के निकट साइबर से पुटकी निवासी गौरव बलियान का मोबाइल किसी ने उड़ा लिया। इस संबंध में धनबाद थाना में लिखित शिकायत की गई है। पुलिस ने कहा कि लिखित शिकायत में कहा गया है कि गौरव जहां बैठ कर वीडियो अपलोड कर रहा था, वहां गोविंदपुर का राजीव मंडल बैठा था। गौरव का मानना है कि उसी ने मोबाइल चोरी की है।