पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉलेज के दो बसों के चक्के चुराए

कॉलेज के दो बसों के चक्के चुराए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | एसपीआवास के सामने एसएसएलएनटी महिला कॉलेज के गेट के बगल में खड़ी दो बसों के दो चक्के छह चोर मिल कर चुरा लिया और वहां से निकल गए। एसपी आवास के गेट पर खड़े जवानों को भनक तक नहीं मिली। गश्ती दल टाइगर पुलिस जवानों की भी नजर नहीं पड़ी। रात को साढ़े ग्यारह बजे रात में गया पुल के पास चाय दुकान के निकट सौदे बाजी करने बेचने को लेकर आपस में रुपए का हिस्सा बताने में पकड़े गए। सिविल दस्ता की टीम बगल में खड़े होकर सुनते ही सभी को धर दबोचा।

बसोंके उड़ा रहे थे पार्ट्स

पुलिसने कहा कि दोनों बसें काफी महीनों से खराब पड़ी हुई है। दोनों बसों से एक सप्ताह से कुछ युवक नीचे घुस कर औजार से विभिन्न पार्ट्स खोल कर बेच रहे थे। दो दिन पूर्व चोरों ने दोनों बसों के स्टेपनी चोरी कर ली। महिला कॉलेज की प्राचार्य डॉ मीणा श्रीवास्तव ने इस संबंध में धनबाद थाना में शिकायत की। पुलिस टीम चोरों की तलाश कर रही थी। इसी बीच शादी समारोह से लौट रहे सिविल दस्ता की टीम की नजर रीम लगा दोनों टायरों पर पड़ गई।