पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फर्जीवाड़े में पूर्व भूअर्जन पदाधिकारी समेत चार पर केस

फर्जीवाड़े में पूर्व भूअर्जन पदाधिकारी समेत चार पर केस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | जालीकागजात तैयार कर 53 हजार 380 रुपए ठगी करने के मामले में भू अर्जन पदाधिकारी नारायण विज्ञान प्रभाकर ने पूर्व भू-अर्जन पदाधिकारी लाल मोहन लायक समेत पूर्व कानूनगो मिथिलेश कुमार, दैनिक अमीन भू अर्जन कार्यालय अधिवक्ता राज कुमार मिश्रा के खिलाफ धनबाद थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अंगूठालगा और फर्जी हस्ताक्षर से निकाले पैसे

पुलिसने कहा कि केंदुआडीह के धरियाजोबा इलाके की देवशरण रवानी की अधिग्रहण की जमीन का रुपए 53 हजार 380 रुपए देने की घोषणा की गई। देवी शरण रवानी अंगूठा छाप है। उसका वोटर आईडी लिया गया था। जबकि बाद में झरिया के राज कुमार मिश्रा समेत अमीन, पूर्व कानूनगो जिला भू अर्जन पदाधिकारी ने मिलीभगत कर देवीशरण रवानी के नाम से नकली वोटर आईडी जमा किया और फर्जी हस्ताक्षर कर रुपए की निकासी कर ली। वर्ष 2004-05 में अधिग्रहण किया गया था। मामले का भंड़ाफोड़ होने के बाद जिला प्रशासन से शिकायत की गई। डीसी के निर्देश पर जांच की गई, जिसमें मामला सही पाया गया। अंगूठा छाप व्यक्ति का फर्जी हस्ताक्षर कर नकली आईडी जमा कर रुपए निकाल लिया गया। डीसी के निर्देश पर भू अर्जन पदाधिकारी की लिखित शिकायत पर शनिवार को ठगी की एफआईआर की गई है।