- Hindi News
- मनमाना भाड़ा वसूली पर छात्रों का प्रदर्शन
मनमाना भाड़ा वसूली पर छात्रों का प्रदर्शन
मनमानाभाड़ा वसूले जाने के विरोध में शनिवार को बाघमारा के छात्रों ने इंदिरा चौक पर प्रदर्शन किया। सुबह सात बजे से नौ बजे तक छात्राें द्वारा प्रदर्शन किया गया। इसमें बस, ऑटो को रोक दिया गया। ऑटो बस कर्मियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त किया गया। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा कि अगर इस प्रदर्शन के बाद भी बस ऑटो का भाड़ा कम नहीं किया जाएगा, तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा।
छात्रके लिए निर्धारित हो किराया
छात्रोंने कहा कि वर्तमान में बाघमारा से धनबाद, कतरास, फुलारीटांड़ आदि जगहों के लिए मनमाना भाड़ा वसूला जाता है। इस दौरान मां काली बस के कर्मी शाहिद अंसारी ने छात्रों की मांगो पर सहमति जताते हुए उचित भाड़ा लेने की बात कहीं।
प्रदर्शन में गौतम कुमार, सुमित सिंह, सुधीर सिंह, उत्तम रवानी, संजय कुमार, मो शहाबुद्दीन, दीपक कुमार, टींकू कुमार, अर्जुन प्रमाणिक, मो तनवीर आलम, सन्नी कुमार आदि मौजूद थे।
मनमाना भाड़ा वसूली के खिलाफ सड़क पर उतरे बाघमारा के छात्र।