- Hindi News
- दुमका इंटरसिटी में लूट, महिला को चाकू मारा
दुमका इंटरसिटी में लूट, महिला को चाकू मारा
रांची-दुमकाइंटरसिटी के यात्रियों से गुरुवार तड़के हथियारबंद लुटेरों ने लूटपाट की। विरोध करने पर एक महिला को चाकू मारकर घायल कर दिया। तड़के 3:00 बजे धनबाद स्टेशन से ही हथियारों से लैस चार लुटेरे स्लीपर बोगी एस-3 में घुसे। ट्रेन खुलते ही उन्होंने लखीसराय निवासी रेणु कुमारी के मुंह में रिवाल्वर घुसा दिया और बैग छीनने लगे। रेणु ने विरोध किया, तो एक अपराधी उनके हाथ पर चाकू मार दिया और बैग लूट लिया। फिर उन्होंने बांकुड़ा के श्रीकांत कान्हू और अन्य यात्रियों से नकदी और जेवरात लूट लिए। 7-8 लोगों से करीब 50 हजार रुपए की संपत्ति लूटने के बाद लुटेरे बरमसिया फाटक से पहले यार्ड के पास चलती ट्रेन से कूद कर भाग गए। इसके विरोध में यात्रियों ने प्रधानखंता स्टेशन पर ट्रेन रुकवा दी और वहां करीब चार घंटे तक हंगामा किया। रेल पुलिस के वहां सुबह सात बजे पहुंचकर फर्द बयान लेने के बाद ही ट्रेन रवाना हुई। धनबाद रेल थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
{4 लुटेरों ने दिया घटना को अंजाम
{एस-3 के यात्रियों को बनाया शिकार
{प्रधानखंता में चार घंटे रुकी रही ट्रेन
{बयान दर्ज होने के बाद ही चलने दी