- Hindi News
- सोमवार को पदभार संभालेंगे धनबाद के नए उपायुक्त कृपानंद झा
सोमवार को पदभार संभालेंगे धनबाद के नए उपायुक्त कृपानंद झा
उपायुक्तकृपानंद झा सोमवार को धनबाद के 45वें उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे। कृपानंद झा ने गुरुवार को इस बात की पुष्टि की कि सरकार की ओर से जारी अधिसूचना उन्हें मिल गई है। 11 फरवरी को राज्य सरकार की ओर से उपायुक्तों के तबादले की अधिसूचना जारी की गई थी। सोमवार को धनबाद उपायुक्त के रूप में वे कार्यभार संभालेंगे। निवर्तमान उपायुक्त प्रशांत कुमार उन्हें धनबाद उपायुक्त का चार्ज सौंपेंगे। उपायुक्त प्रशांत कुमार 26 अगस्त 2012 से 11 फरवरी 2015 तक धनबाद उपायुक्त के रूप में पदस्थापित रहे।