पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसएसएलएनटी में शुक्रवार और शनिवार को छात्राएं सीखेंगी योग

एसएसएलएनटी में शुक्रवार और शनिवार को छात्राएं सीखेंगी योग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद|एसएसएलएनटी महिलाकॉलेज प्रशासन की ओर से नामांकित छात्राओं के लिए योगा क्लास शुरू करने की घोषणा की है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार योगा कक्षा प्रत्येक सप्ताह शुक्रवार और शनिवार को सुबह 7 से 8 बजे तक संचालित की जाएगी। कॉलेज प्रशासन की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी कर दिया गया है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार इच्छुक छात्राएं शुक्रवार को सुबह कक्षा में शामिल होकर अपना पंजीयन करवा सकती हैं। कॉलेज प्रशासन की माने तो योगा कक्षा के लिए बाहर से विशेष शिक्षक बुलाए जा रहे हैं। कॉलेज की प्राचार्या डॉ मीना श्रीवास्तव ने बताया कि छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ स्वास्थ्य रहने का गुण सीखलाने के लिए योगा कक्षा शुरू की जा रही है। हॉस्टल की छात्राएं ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस कक्षा में हिस्सा ले सकती हैं।