पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पावर कट के कारण नहीं मिला पानी

पावर कट के कारण नहीं मिला पानी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | पावरकट ने गुरुवार को पानी संकट दिया। डीवीसी ने सुबह और शाम शेडिंग जारी रखी। सुबह में 8 बजे से दिन के 10 बजे तक और शाम में 4 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली गुल रही। इसके अलावे दिन में दो बार पावर कट हुआ। कभी 20 मिनट बाद बिजली लौटी तो कभी आधे घंटे बाद। बिजली का आना-जाना रात में 11 बजे तक भी जारी रहा। बिजली संकट के कारण शहर के छह टावरों से शाम में जलापूर्ति नहीं हो पाई। विभाग गोल्फ ग्राउंड, मनईटांड़, धोवाटांड़, धनसार, मेमको और हिल कॉलोनी टावर से जुड़े क्षेत्रों में जलापूर्ति नहीं कर पायी।