पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कमिश्नर ने मार्च से पहले योजनाओं को पूरा करने का दिया निर्देश

कमिश्नर ने मार्च से पहले योजनाओं को पूरा करने का दिया निर्देश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | कमिश्नरसुरेंद्र सिंह मीणा ने प्रमंडल के सभी आठ जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में सभी जिला के उप विकास आयुक्त को कमिश्नर ने आदेश दिया है कि वह वित्तीय वर्ष 2014-15 में चल रही सभी योजनाओं को मार्च तक पूरा करें। कमिश्नर ने इंदिरा आवास और मनरेगा की योजनाओं को पूरा करने का निर्देश दिया है। धनबाद जिले को वित्तीय वर्ष 2014-15 में मनरेगा मद में 32 करोड़ की राशि केंद्र की ओर से मुहैया कराया गया था। इसमें 10 महीना बीतने के बाद 25 करोड़ की राशि मनरेगा योजनाओं में खर्च किया गया है। वहीं बैठक में उप विकास आयुक्त सीके मंडल ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2014-15 में जिले को 2318 इंदिरा आवास बनाने का लक्ष्य दिया गया था। इसमें 50 फीसदी इंदिरा आवास निर्माण को पूरा करा लिया गया है। बाकी बचे इंदिरा आवास का निर्माण किया जा रहा है जिसमें विभाग की ओर से 75 फीसदी राशि को लाभुक तक उपलब्ध करा दिया गया है।