पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समिति तय करेगी यूनिफाॅर्म का रंग क्वालिटी

समिति तय करेगी यूनिफाॅर्म का रंग क्वालिटी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्वशिक्षाअभियान कार्यालय की ओर से जिले के प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में नामांकित कक्षा एक से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं के यूनिफार्म की खरीदारी को दिशा निर्देश जारी कर दिया है। जारी निर्देश के अनुसार पोशाक के कपड़े का रंग, गुणवत्ता, डिजाइन आदि का निर्धारण संबंधित विद्यालय प्रबंध समिति के द्वारा किया जाएगा। विभाग की ओर से प्रत्येक स्कूलों में नामांकित सभी छात्राएं, एससीसी एसटी, एवं बीपीएल छात्रों की संख्या के 83 प्रतिशत बच्चों के लिए राशि निर्गत की जा चुकी है। समिति सभी छात्राएं, एससी, एसटी और बीपीएल छात्र को प्राथमिकता देते हुए सामान्य छात्रों में उपस्थित को आधार बना कर पोशाक का वितरण किया जा सकता है।

जारी पत्र में प्रत्येक छात्र-छात्राओं को दो सेट यूनिफार्म के लिए 400 रुपए की दर से राशि उपलब्ध कराई गई है। हालांकि यह स्पष्ट कर दिया गया है प्रत्येक यूनिफार्म के लिए 200 रुपए औसत राशि निर्धारित है। छोटे बच्चों पर इससे कम और बड़े बच्चों पर इससे अधिक लग सकता है।

विक्रेता का टीम नंबर इंटरनेट से सत्यापित करने का निर्देश

डीएसई बांके बिहारी सिंह ने जारी पत्र में स्पष्ट कर दिया है कि सभी विद्यालय अधिकृत विक्रेता से ही पोषाक की खरीदारी करे, इसके साथ ही खरीदारी से पूर्व संबंधित विक्रेता का टीन नंबर अवश्य देख ले। सभी स्कूलों सो संबंधित विक्रेता का टीन नंबर इंटरनेट के माध्यम से सत्यापित करने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही भुगतान चेक के माध्यम से करने का निर्देश दिया गया है। डीएसई ने अपने पत्र में स्पष्ट कर दिया है कि राज्य परियोजना की बैठक में कुछ जिलों में पोषाक का क्रय ग्रिल गेट बेचने वाले ठिकानों से करने की बात सामने आई है। ऐसे में पोषाक के अधिकृत विक्रेता से ही कोटेशन लेकर खरीदारी की जाएगी।

इस प्रकार होगा पोशाक का स्वरूप

कक्षा एक से पांच :- छात्रों के लिए हाफ पैंट एवं शर्ट, तथा छात्राओं को स्कर्ट एवं शर्ट शामिल है।

कक्षा छह से आठ :- छात्रों के लिए फूल पैंट एवं शर्ट तथा छात्राओं के लिए सलवार, समीज एवं दुपट्टा शामिल है।