- Hindi News
- पीएमईजीपी लोन के लिए फिर लटका आवेदकों का साक्षात्कार
पीएमईजीपी लोन के लिए फिर लटका आवेदकों का साक्षात्कार
नहीं की जा सकी तिथि की घोषणा
भास्कर न्यूज|धनबाद
्रधानमंत्रीरोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत आवेदकों का साक्षात्कार फिर लटक गया है। धनबाद में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक महानंद झा के रिटायर होने के बाद साक्षात्कार की तिथि घोषित नहीं हुई है। जीएम के साथ विभाग के प्रधान सहायक नंदलाल सिंह भी सेवानिवृत्त हो चुके हैं। योजना के तहत लोन के लिए अबतक छह सौ से अधिक आवेदकों को साक्षात्कार हो चुका है। विभाग से मिले आंकड़े बताते हैं कि पांच सौ आवेदक साक्षात्कार के इंतजार में हैं।