- Hindi News
- न्यू चेतन ऑरनामेंट में सोने के जेवरों पर 2,700 की छूट
न्यू चेतन ऑरनामेंट में सोने के जेवरों पर 2,700 की छूट
वैलेंटाइनडे के मौके पर बैंक मोड़ स्थित न्यू चेतन ऑरनामेंट ने ग्राहकों के लिए स्वर्ण आभूषणों की खरीदारी पर प्रति 10 ग्राम 2,700 रुपए की भारी छूट की घोषणा की है। उन्हें 10 ग्राम के जेवरों पर 27,200 रुपए की जगह 24,500 रुपए ही देने होंगे। डायमंड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर भी छूट की घोषणा की गई है। प्रतिष्ठान के प्रबंधक चेतन गोयनका ने बताया कि यह ऑफर 13 फरवरी तथा 14 फरवरी को मान्य है। प्रतिष्ठान के संचालक भारत सरकार द्वारा प्रमाणित 100 प्रतिशत हॉलमार्क गहनों के शोरूम होने का दावा करते हैं। यहां आकर्षक और लाइटवेट स्वर्ण आभूषणों के साथ-साथ डी डमास, सोलीटेयर, रितु बेरी, इटालियन जी, विक्टोरिया, कुंदनपोलकी आदि कंपनियों के गहनों की विस्तृत रेंज उपलब्ध है। यहां खरीदारी के साथ-साथ अपनी आखों के सामने कैरेटोमीटर से गहनों की शुद्धता की जांच की भी सुविधा है। एडवांस पेमेंट देकर भी बुकिंग करा सकते हैं। संचालकों ने कहा कि यह स्कीम पेपर कटिंग लाने वालों के ही मान्य है।